राष्ट्रीय

महाबलेश्वर के पास अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, सतारा के 8 युवकों की मौत

डेस्क:महाराष्ट्र के रायगढ़ और सतारा जिलों की सीमा पर स्थित खतरनाक अम्बेनाली घाट में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच एक स्कॉर्पियो एसयूवी (SUV) अनियंत्रित होकर करीब 500 से 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में गाड़ी में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब ये सभी लोग दापोली (कोंकण) से घूमकर वापस सतारा लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, महाबलेश्वर के ट्रैकर्स और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। गहरी खाई और अंधेरे के कारण रेस्क्यू में आई दिक्कतें
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खाई की गहराई बहुत ज्यादा (500 से 700 फीट) होने और रात के घने अंधेरे के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। रात के समय कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को बाहर निकाला जा सका था। हालांकि, सुबह की पहली किरण के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई गई है और बाकी शवों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी सतारा जिले के आसगांव गांव की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *