डेस्क:शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दर्दनाक और रूह कँपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कानपुर से गुरुग्राम (गुड़गांव) जा रही एक निजी डबल-डेकर स्लीपर बस और टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिससे सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इस दुखद हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन (लगभग 24) यात्री गंभीर रूप से झुलस व घायल हो गए हैं। यह पूरी घटना फिरोजाबाद के मत्सैना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर बने 46 किमी के पिलर मार्कर के पास घटित हुई। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर के मामले में, शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल के डॉ. पीयूष गंगवार ने कहा, “बस का एक्सीडेंट हुआ है… हमारे पास कुल 15 मरीज़ आए हैं… अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

