कोलकाता : पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। बीजेपी नेता Shubhendu Adhikari ने टीएमसी सुप्रीमो Mamata Banerjee को 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
सबसे ज्यादा चर्चा उस बूथ की हो रही है जहां खुद ममता बनर्जी वोट डालती हैं। हरीश मुखर्जी रोड स्थित बूथ नंबर 260 पर ममता को सिर्फ 51 वोट मिले, जबकि शुभेंदु अधिकारी को 238 वोट हासिल हुए। 2021 के उपचुनाव में इसी बूथ पर ममता बढ़त में थीं, लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदल गई।
चुनाव आयोग के बूथवार आंकड़ों के मुताबिक भवानीपुर के कुल 267 बूथों में से बीजेपी 206 बूथों पर आगे रही, जबकि टीएमसी सिर्फ 60 बूथों तक सिमट गई। कई बूथों पर ममता बनर्जी 50 वोट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं।
हालांकि मुस्लिम बहुल वार्ड नंबर 77 में टीएमसी अपनी बढ़त बचाने में सफल रही। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए गए, जिनमें मुस्लिम समुदाय के वोटर भी शामिल थे। वहीं बीजेपी इस जीत को बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत बता रही है।
आशुतोष झा

