
दरभंगा। ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक ग्राम कुशौथर में श्याम झा आवासीय परिसर में हुई अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजीत झा गगन ने किया। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष, डॉ प्रभाकर झा ने कहा सवर्णों को राजनीतिक सामाजिक शैक्षणिक रूप से कमजोर करने की साजिश की जा रही है । Sc act 2018, यू जी सी बिल,35 प्वाइंट,जातिगत आधार आरक्षण समाज ही नहीं देश को भी कमजोर कर रहा है।
प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी ने कहा ब्राह्मण समाज ने समाज के सभी वर्ग को धार्मिक अनुष्ठान, परंपरा, संस्कृति में जोड़कर रखा है बसुधैव कुटुंबकम् ब्राह्मणवाद है। जिला महासचिव सुबोध चौधरी ने कहा सवर्णों का उपयोग कर उपेक्षित किया जा रहा है अब समय आ गया है की जब सवर्ण समाज चिंतन करे एकजुट हो। बैठक में सोहन चौधरी,कृष्ण मोहन चौधरी,मनोज झा,रोहित झा,अंशु झा,मनीष कुमार झा,इंद्रमोहन चौधरी,कन्हैया झा,अशोक झा,राम सगुण झा,शंकर मिश्र,अजय चौधरी सहित दर्जनों अन्य लोग उपस्थित रहे।
