अन्य

उत्क्रमित हाई स्कूल, बिरनिया में एस. वी. हॉस्पिटल,बेंता लहेरियासराय के तत्वावधान में एक मल्टी-स्पेशलिटी निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ सफल आयोजन   शिविर में 350 से अधिक मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवा दी गई : डॉ. गौड़ी शंकर झा

दरभंगा। उत्क्रमित हाई स्कूल, बिरनिया में रविवार को एस. वी. हॉस्पिटल, बेंता ईदगाह रोड, लहेरियासराय के तत्वावधान में एक मल्टी-स्पेशलिटी निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक दरभंगा, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ, डॉ. गौड़ी शंकर झा ने बताया की शिविर में क्षेत्र के 350 से अधिक मरीजों की जांचकर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। उन्होंने बताया आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 मरीजों की जांचकर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई। साथ हीं महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. अर्चना गौतम ने लगभग 75 महिला मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। डॉ. मनीष कुमार ने करीब 75 मरीजों की जांच किया। इस निशुल्क मेडिकल शिविर में मरीजों का ब्लड शुगर परीक्षण भी किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने,समय समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी और आयुष्मान योजना के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। इस निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन में अजीत कुमार चौपाल एवं डॉ. अमित लाल मलिक के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। आयोजित शिविर को सफल बनाने में दीपेश जी, आशुतोष, जितेंद्र पंडित, ग़ज़ाली, रोशन, अंजली सिस्टर एवं सरफराज अहमद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *