यूपी : रामपुर कोर्ट ने आजम खान को हेट स्पीच में 2 साल की सजा सुनाई है। यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव का है, जब आजम खान सपा–बसपा गठबंधन के प्रत्याशी थे।उन्होंने कहा था– “सब डटे रहो। कलेक्टर–फ्लेक्टर से मत डरियो। ये तनखइया हैं, हम इनसे नहीं डरते। देखा है मायावती के कई फोटो। कैसे बड़े–बड़े अफसर रुमाल निकालकर जूते साफ करते रहे हैं। उन्हीं से गठबंधन है। उन्हीं के जूते साफ करवाऊंगा इनसे, अल्लाह ने चाहा तो।”

