राष्ट्रीय

बुलेट पर CM, PM मोदी की अपील के बाद फडणवीस का दिखा अलग अंदाज

डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज एक अलग ही अंदाज़ में नजर आए। आमतौर पर गाड़ियों के भारी-भरकम काफिले में चलने वाले मुख्यमंत्री आज बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर विधान भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि मंत्रियों के काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी विभागों को पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने और बजट में कटौती करने को कहा गया है।

सरकार ने आने वाले छह महीनों तक कोई बड़ा सरकारी आयोजन नहीं करने का फैसला भी लिया है। उन्होंने कहा कि सातारा में पहले से तय कार्यक्रम आखिरी बड़ा आयोजन होगा, उसके बाद कोई बड़ा सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि गैर-जरूरी विदेशी दौरों को रद्द कर दिया गया है और सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे ईंधन की बचत हो सके।
मुख्यमंत्री ने बुलेट पर आने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि इससे लोगों तक एक संदेश जाता है। उनका कहना था कि जब जनप्रतिनिधि खुद ऐसे कदम उठाते हैं, तो आम लोग भी उस पर अमल करना शुरू करते हैं। इसलिए वे आज बुलेट मोटरसाइकिल से विधान भवन पहुंचे, ताकि जनता को भी ईंधन बचत और सादगी का संदेश दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *