राष्ट्रीय

NEET पेपर लीक मामले में पकड़ा गया दिनेश बिवाल, ₹30 लाख में खरीदा था पेपर

डेस्क : NEET 2026 पेपर लीक मामले में दिनेश बिवाल पकड़ा गया है. इसके फोटो से आप समझ गए होंगे कि ये किस पार्टी से जुड़े हैं. दिनेश ने 26 और 27 अप्रैल को करीब 30 लाख रुपये में कथित तौर पर NEET का पेपर खरीदा था.

इसके बाद दिनेश ने यह पेपर अपने बेटे को दिया, जो सीकर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था. जांच एजेंसियों का दावा है कि इसके बाद 29 अप्रैल को यही पेपर कई अन्य छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाया गया. पेपर लीक के चलते NEET 2026 की परीक्षा रद्द की जा चुकी है, इस परीक्षा में करीब 22 लाख बच्चे बैठे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *