लखनऊ : प्रधानमंत्री Narendra Modi की बचत और स्वदेशी को बढ़ावा देने वाली अपील के बाद उत्तर प्रदेश की Government of Uttar Pradesh ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सरकारी खर्च और ईंधन की खपत कम करने को लेकर अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, अब मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के काफिलों में वाहनों की संख्या सीमित की जा सकती है। सरकार ने अनावश्यक वाहनों के उपयोग को कम करने और जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक परिवहन अपनाने पर भी जोर दिया है।
इसके साथ ही कई विभागों से वर्क फ्रॉम होम (WFH) व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। सरकार यह आकलन कर रही है कि किन विभागों में सीमित स्तर पर ऑनलाइन कार्य व्यवस्था लागू की जा सकती है, ताकि यात्रा और खर्च दोनों में कमी लाई जा सके।
सीएम योगी ने अधिकारियों से सादगी अपनाने और सरकारी संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने को कहा है। सरकार का मानना है कि प्रशासनिक स्तर पर बचत अभियान शुरू होने से आम जनता के बीच भी सकारात्मक संदेश जाएगा।
आशुतोष झा

