
दरभंगा। बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने असम के मुख्यमंत्री के रूप में पुनः शपथ लेने पर हिमंता बिस्वा सरमा तथा उनके मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने अपने शुभकामना संदेश में कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में असम की डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की कार्यकुशलता, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण असम निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री सरमा के ऊर्जावान नेतृत्व में समृद्ध एवं विकसित असम का संकल्प साकार हो रहा है तथा राज्य के लोगों की आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं। डॉ. गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि नया मंत्रिमंडल जनकल्याण और विकास के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगा। राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में असम शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
