अन्य

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, मुख्य पार्षद,नगर पंचायत के आवेदन पर नहीं की गई प्राथमिकी दर्ज, थानाध्यक्ष के विरुद्ध एसएसपी को अभिजीत कुमार ने लिखा पत्र

दरभंगा। मानवाधिकार इमरजेंसी सोशल हेल्पलाइन (अपराध एवं सामाजिक सुरक्षा ) के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा को पत्र भेज गया है। जिसमे कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष के विरुद्ध जांचकर विधि सम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। दिए गए पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान के साथ नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मियों द्वारा मारपीट एवं जाति सूचक गाली देकर अपमानित किया गया। जिसको लेकर मुख्य पार्षद द्वारा थानाध्यक्ष कुशेश्वरस्थान को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया लेकिन थानाध्यक्ष के द्वारा प्राथमिकी यह कहकर नहीं दर्ज की गई की मामले में डीएम दरभंगा का अनुमति आवश्यक है क्योंकि आरोपित व्यक्ति सरकारी कर्मी है। इस मामले में सरकारी कर्मी की ओर से मिले आवेदन पर मुख्य पार्षद पर थानाध्यक्ष द्वारा तुरंत प्राथमिक की दर्ज कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया संविधान सबके लिए बराबर है अगर मामला आपराधिक कृत का नहीं होता तो वरीय अधिकारी का अनुमति आवश्यक था लेकिन यहा मामला आपराधिक कृत का जिसमें किसी वरीय अधिकारी के अनुमति की आवश्यकता नहीं है सरकारी कर्मी की ओर से दर्ज प्राथमिकी से सत्यापित होता है घटना घटित हुई है जो विपक्षी के प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पर्याप्त आधार हैं दूसरी बात की मुख्य पार्षद अनुसूचित जाति से आते इस तरह के मामले में प्राथमिकी दर्ज न करना विधि एवं मानवाधिकार का घोर उल्लंघन का मामला बन जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *