मनोरंजन

देव आनंद ने जिस गाने को कहा था ‘नहीं चाहिए’, वही बना Guide का सबसे बड़ा सुपरहिट ट्विस्ट, क्या बदली सेट पर किस्मत?

डेस्क: देव आनंद (Dev Anand’s)की क्लासिक फिल्म(classic film) गाइड (Guide) को आज भले ही बॉलीवुड की ऐतिहासिक(Bollywood’s most historic) फिल्मों में गिना जाता है, लेकिन इसकी सफलता की कहानी के पीछे एक दिलचस्प विवाद(intriguing controversy) भी छुपा है। फिल्म के कई गाने सुपरहिट हुए, लेकिन एक गाना ऐसा था जिसे शुरुआत में खुद देव आनंद(Dev Anand) ने रिजेक्ट (rejected)कर दिया था।
यह गाना था “आज फिर जीने की तमन्ना है”, जिसे संगीतकार एस. डी. बर्मन (S. D. Burman) ने तैयार किया था। बताया जाता है कि देव आनंद को शुरुआत में इस गाने का ट्यून उतना खास नहीं लगा और उन्होंने इसे फिल्म में शामिल करने से साफ मना कर दिया था।
लेकिन इसी बीच फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर एसडी बर्मन बीमार पड़ गए और उन्हें हार्ट अटैक आया। इलाज के दौरान भी उन्होंने हॉस्पिटल बेड पर ही फिल्म का संगीत तैयार करना जारी रखा, क्योंकि देव आनंद सिर्फ उन्हीं का म्यूजिक चाहते थे। इसी दौरान फिल्म का काम भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया।
जैसे ही गाने तैयार हुए, सेट पर जब आज फिर जीने की तमन्ना है रिकॉर्ड किया गया, तो कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरा माहौल बदल दिया। शूटिंग के दौरान यूनिट के लोग लगातार इस गाने को गुनगुनाने लगे। धीरे-धीरे यह गाना हर किसी की जुबान पर चढ़ गया।

यही देखकर देव आनंद ने भी ध्यान दिया कि टीम को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। शुरुआत में रिजेक्ट करने के बावजूद, जब उन्होंने लोगों की प्रतिक्रिया देखी तो उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और गाने को फिल्म में शामिल कर लिया। जब गाइड (Guide) रिलीज हुई, तो यही गाना फिल्म का सबसे आइकॉनिक और यादगार ट्रैक बन गया। आज भी यह गाना बॉलीवुड म्यूजिक इतिहास के सबसे क्लासिक गीतों में गिना जाता है और देव आनंद के करियर का एक अहम हिस्सा माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *