खेल

अपने ही पैर पर खुद मारी कुल्हाड़ी, किस टीम के लिए प्लेऑफ बना टेढ़ी खीर

डेस्क: अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेना किसे कहते हैं, ये जानना हो तो आपको आईपीएल की एक टीम का हालिया प्रदर्शन देखना चाहिए। इंडियन प्रीमियर लीग का ये सीजन अब उस मुकाम पर पहुंच गया है, जहां एक एक मैच में हार जीत अहम हो रही है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिछले सात में से पांच मैच हारकर अपनी मुश्किल खुद ही बढ़ा ली हैं। टीम एक वक्त प्लेऑफ की तगड़ी दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन अब वो रेस में पिछड़ चुकी है। उसे अगर आगे जाना है तो अगला मुकाबला हर हाल में जीतना ही होगा।

राजस्थान रॉयल्स ने इस साल के आईपीएल में जबरदस्त शुरुआत की थी। टीम की कमान इस दफा रियान पराग संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने शुरुआती चारों मैच जीत लिए थे और आठ अंक पर जा पहुंची थी। इसके बाद टीम अपने दो मैच हार गई। लेकिन उसके बाद एलएसजी को हराया तो ऐसा लगा कि अब टीम की गाड़ी फिर से पटरी पर आ जाएगी, लेकिन रेल डिरेल हो चुकी थी। टीम अपने पिछले दो और मैच हार चुकी है। पहले उसे दिल्ली ने हराया और फिर गुजरात टाइटंस ने पराजित कर दिया।
अभी की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के पस केवल 12 अंक हैं। टीम अभी छठे स्थान पर है। जो चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम रेस से बाहर मानी जा रही थी, वो भी अपने मैच जीतते हुए नंबर पांच पर पहुंच चुकी है। राजस्थान रॉयल्स के अब तीन और मैच बचे हैं, इसमें से उसे कम से कम दो और जीतने होंगे, तभी बात बनेगी, नहीं तो मुंबई और एलएसजी की तरह राजस्थान रॉयल्स का भी खेल इस सीजन खत्म हो जाएगा।
अब राजस्थान की टीम 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी, इसके बाद उसे 19 मई को एलएसजी से टक्कर लेनी है। 24 मई को राजस्थान रॉयल्स का मैच मुंबई इंडियंस है। इसमें से गुजरात को छोड़कर बाकी टीमें अंक तालिका में उससे नीचे हैं। अभी तो टीम के पास एक लंबा गैप है। टीम मैनेजमेंट को कोशिश करनी चाहिए कि उससे पहले अपनी रणनीति पर विचार करे, ताकि बाकी मैच जीतकर आखिरी चार में अपनी जगह पक्की कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *