अंतरराष्ट्रीय

क्या कुछ बड़ा होने वाला ? ईरान संकट के बीच भारत ने शुरू किया 24×7 वॉर रूम, समुद्री और हवाई निगरानी तेज

डेस्क: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है। सरकार ने बताया कि अब तक ईरान से 2,549 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। यह निकासी मुख्य रूप से जमीनी सीमा मार्गों के जरिए की गई। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव असीम आर. महाजन ने कहा कि मंत्रालय लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और राज्य सरकारों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है ताकि लोगों के परिवारों को सही जानकारी मिलती रहे।

उन्होंने बताया कि फिलहाल  संयुक्त अरब अमीरात का हवाई क्षेत्र खुला है। सऊदी अरब और ओमान से उड़ानें जारी हैं। कतर का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है। कुवैत और बहरीन में उड़ान सेवाएं सामान्य हैं। ईरान का एयरस्पेस सीमित रूप से खुला है और भारतीयों को वहां यात्रा न करने की सलाह दी गई है। Randhir Jaiswal ने कहा कि भारत सरकार क्षेत्रीय हालात पर लगातार नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर नए निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय (Ministry of Ports, Shipping and Waterways) ने कहा कि पिछले तीन दिनों में किसी भारतीय जहाज या नाविक के साथ कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।

अब तक 3,096 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। सरकार के मुताबिक हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम पर अब तक हजारों कॉल और ईमेल आए हैं। भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। यह पूरी कवायद ऐसे समय हो रही है जब Iran और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *