**प्रेस विज्ञप्ति**
**दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद,दरभंगा परिसर में वार्षिक पुरस्कार वितरण सह स्कूल कैबिनेट शपथ ग्रहण एवं मातृदिवस समारोह का आयोजन****
कल दिनांक 10/05/2026(रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद, दरभंगा के परिसर में सत्र 2025-26 के विजेताओं के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ शोएब अहमद खान, चेयरमैन टी ए खान, प्रधानाचार्य संजय कुमार झा एवं उप-प्रधानाचार्य मोहम्मद अली अंदलिब के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मातृ दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय एक्टिंग डायरेक्टर शाईका परवीन एवं अन्य माताओं के समुह के द्वारा केक काटकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ वन्दना एवं स्वागत गान से हुआ एवं अतिथियों को मिथिला की परंपरा का निर्वहन करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें पाग, चादर, गुलदस्ता एवं स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ शोएब अहमद खान ने शिक्षा को सर्वोपरि मानते हुए कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र के भविष्य हैं।
इसके बाद स्कूल के नव निर्मित कैबिनेट के सदस्यों को शपथ के द्वारा नए सत्र के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। प्रबंध निदेशक महोदय ने छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किए। छात्र-छात्राओं द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।पुरस्कार वितरण समारोह में लगभग 300 छात्र- छात्राएंं अभिभावक संग उपस्थित हुए।पुरस्कार स्वरूप सभी को प्रशस्ति प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न एवं पदक प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि द्वारा डायरेक्टर्स स्टार एवार्ड दसवीं बोर्ड के स्कूल टॉपर प्रिंस कुमार को दिया गया। इसके साथ-साथ बच्चों को शैक्षणिक पुरस्कार, शत -प्रतिशत उपस्थिति, अनुशासन, राज्य मार्शल आर्टस विजेता, खेल प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता, विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी, नृत्य एवं गायन, चित्रकारी, हाउस विजेता, विद्यालय कैबिनेट सदस्य आदि को अनेक क्षेत्रों में पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय उपनिदेशक माज शोएब खान उपस्थित रहे । उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का सराहनीय प्रयास रहा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहम्मद अली अंदलिब के द्वारा किया गया।
