राष्ट्रीय

गैस रिसाव के बाद हुआ धमाका, आग में जिंदा जलीं मां और बेटियां

डेस्क: राजस्थान (Rajasthan) के ब्यावर जिले (Beawar District) के ग्राम पंचायत रेलडा के कानेचा उड़ावता गांव में हुए एक हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. यहां दुकान में बनी एक किचन में गैस लीक होने के कारण आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया. कुछ लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
जानकारी के अनुसार, महिला सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई थी. जैसे ही उसने गैस चालू की, लीकेज होने के कारण तेज धमाके के साथ अचानक आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने पूरी किचन को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि महिला और उसकी दोनों बच्चियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में शोक एवं दहशत का माहौल फैल गया.

आग में झुलसने से मां-बेटियों की मौत
गांव वालों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक एक महिला और दोनों बेटियां गंभीर रूप से झुलस चुकी थी, जिन की बाद में मौत हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर अधिकारी तारांचद के नेतृत्व के टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आग बुझा बुझा दी, लेकिन तब तक हादसा दर्दनाक रूप ले चुका था.
क्षेत्र में शोक की लहर
गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मनीषा, उसकी 8 वर्षीय बेटी नविया और 5 वर्षीय बेटी पल्लवी के रूप में हुई है.इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. बड़ी संख्या में गांव वाले पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *