अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन की लड़ाई अब अंत की ओर, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विक्ट्री डे पर दे दिए बड़े संकेत

डेस्क: रूस (Russia) ने 9 मई को मॉस्को (Moscow) के रेड स्क्वॉयर (Red Square) पर विक्रटी डे (Victory Day) मनाया. नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत और दूसरे विश्व युद्ध में मारे गए लोगों की याद में इस आयोजन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन की लड़ाई में तीन दिन के युद्ध विराम का ऐलान किया था. रूस और यूक्रेन की ओर इसकी पुष्टि करते हुए कहा गया था कि 9 से 11 मई तक सभी सैन्य गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है..

युद्ध विराम की घड़ी समाप्त होने को है और इससे पहले अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि मुझे लगता है यूक्रेन की लड़ाई अब अंत की ओर बढ़ रही है. उन्होंने कहा है कि स्लोवाकिया के फिको ने मुझे बताया कि जेलेंस्की (यूक्रेन के राष्ट्रपति) मुझसे मुलाकात के लिए तैयार थे. पुतिन ने आगे कहा कि हम किसी तीसरे देश में मुलाकात कर सकते हैं.
उन्होंने जेलेंस्की से किसी तीसरे देश में मुलाकात के लिए दरवाजे खुले रखे, साथ ही एक शर्त भी रख दी. रूसी राष्ट्रपति ने स्पष्ट कहा कि यह मुलाकात तभी संभव है, जब स्थायी शांति समझौते पर सहमति बन जाए. उन्होंने अमेरिका का उल्लेख करते हुए कहा कि बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद के लिए हम अमेरिका के आभारी हैं, लेकिन यह केवल रूस और यूक्रेन का मामला है.
रूसी राष्ट्रपति ने ईरान की जंग भी जल्द से जल्द समाप्त होने की उम्मीद जताई और चीन के साथ एक अहम समझौते के भी संकेत दिए. पुतिन ने कहा कि रूस और चीन एक अहम गैस और तेल समझौते के बहुत करीब हैं. गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के युद्ध विराम की क्रेडिट लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उम्मीद जताई थी कि यह युद्ध विराम इस लंबे और घातक युद्ध के अंत की शुरुआत साबित होगा.
ट्रंप ने युद्ध विराम का अपना अनुरोध स्वीकार करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की तारीफ भी की थी. उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों देश एक-एक हजार युद्धबंदियों को एक-दूसरे को सौंपने पर भी सहमत हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *