दरभंगा : एंजल हाई स्कूल के असेंबली हॉल में आज ‘मदर्स डे ‘बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिंदगी में मां के महत्व के ऊपर बहुत सारे भाषण, संगीत, ड्रामा आदि प्रस्तुत किए गए। साथ ही, इस अवसर पर बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
मंच का संचालन सुभद्रा झा (अंग्रेजी शिक्षिका) द्वारा किया गया। सर्वप्रथम सुभद्रा झा द्वारा सभी अभिभावकों को फैंसी ड्रेस के बारे में बताया गया। इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आशुतोष कुमार झा (अनाउंसर, रेडियो स्टेशन, दरभंगा) डॉ. कमलेंद्र चक्रपाणि (असिस्टेंट प्रोफेसर, एक्टिंग एंड डायरेक्शन) थे। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. हेना आरजू (कंसल्टेंट ओबी एवं गायनेकोलॉजिस्ट अल हेलाल हॉस्पिटल, दरभंगा) तथा डॉ. रूही यासमीन (असिस्टेंट प्रोफेसर, डीएमसीएच और निदेशक, मेट्रो आईवीएफ) थीं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या साबिहा खानम और एंजल हाई स्कूल के सभी वरिष्ठ शिक्षकगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद मां के महत्व पर बच्चों द्वारा हिंदी में अभिभाषण दिए गए। उसके बाद मो. अदान द्वारा अंग्रेजी में अभिभाषण दिया गया। फिर क्लास नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। इसके उपरांत आठवीं कक्षा की आलिना फरनाज नोमानी द्वारा अंग्रेजी में अभिभाषण दिया गया। इसके बाद बच्चियों द्वारा ‘मेरी खुशी है…’ गाना पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। फिर, मासिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले सभी बच्चों को उनकी माता द्वारा सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए।
कक्षा नर्सरी में अमायरा शेख, एलकेजी. में मो. सुफियान, यूकेजी में मो. इमाद, पहली कक्षा में आतिश प्रवेश, दूसरी कक्षा में जैनब प्रवीन, तीसरी में फहाद खान, चौथी में आकांक्षा कुमारी, पांचवीं कक्षा में आराध्या शर्मा, छठी कक्षा में नाव्या कुमारी, सातवीं कक्षा में मो. रेयानुद्दीन, आठवीं कक्षा में हिबा नूर, नौवीं कक्षा में सामीन फातिमा तथा दसवीं कक्षा में मो. दानिश अली खान पुरस्कृत किए गए। इसके बाद पुनः कक्षा दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई। इरम फातिमा द्वारा उर्दू में मां के महत्व पर अभिभाषण हुआ। तत्पश्चात, स्कूल की बच्चियों द्वारा रिमिक्स डांस प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। सुमैय्या द्वारा हिंदी में अभिभाषण प्रस्तुत किया गया। छात्राओं द्वारा ‘लुक्का-छुपी’ नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात, छात्रों द्वारा उर्दू में मां के महत्व पर अभिभाषण दिए गए। इसके बाद कक्षा नौवीं एवं दसवीं की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न हई। नर्सरी के बच्चों द्वारा ‘एक बट्टा दो-दो बट्टा चार’ गाने पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. हेना आरज़ू एवं डॉ. रूही यासमीन को प्राचार्या साबिहा खानम द्वारा पाग-चादर से सम्मानित किया गया। सोनाक्षी और उसके ग्रुप द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के लिए स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद प्राचार्या साबिहा खानम द्वारा अभिभावकों और बच्चों को संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में लोगों के पास समय का इतना अभाव हो गया है कि जो माता-पिता अपने बच्चों को अपनी जान से बढ़कर प्यार-मोहब्बत करते हैं, बच्चा जवान होकर उन माता-पिता को भूल जाता है। इस कार्यक्रम का एक ही लक्ष्य है कि बच्चों के अंदर माताओं के प्रति सम्मान बढ़े।
इसके बाद नवीं कक्षा के बच्चों द्वारा लाचार माँ पर एक ड्रामा प्रस्तुत किया गया। पांचवीं कक्षा की बच्चियों द्वारा ‘तू इतनी दूर क्यों है माँ’ पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। छात्राओं द्वारा आईएएस रविराज की कहानी पर ड्रामा प्रस्तुत किया गया। यूकेजी के बच्चों द्वारा ‘मुझे माफ़ करना’ गाना पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। दसवीं के बच्चों द्वारा ड्रामा प्रस्तुत किया गया। बच्चियों द्वारा ‘पास बुलाती है, इतना रुलाती है’ पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। नवीं के बच्चों द्वारा ‘हम साथ-साथ हैं’ पर एक ड्रामा प्रस्तुत किया गया। बच्चियों द्वारा ‘तेरी उँगली पकड़ के चला’ गाना पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। उसके बाद ‘तू कितनी अच्छी है’ गाना पर बच्चियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सभी कक्षा के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट और मेडल मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रदान किए गए।
विजेता
नर्सरी प्रथम- अरसदीन, द्वितीय- सद्दाम एवं तृतीय शबाना
एलकेजी प्रथम- जुनैसा रहमत, द्वितीय सूफियान एवं तृतीय रुकैया नाज़
यूकेजी प्रथम- अजान इकबाल, द्वितीय- मोहम्मद अहसान एवं तृतीय असद रजा
1 प्रथम- मरियम परवीन, द्वितीय- सबा परवीन एवं तृतीय इनायत फातिमा
2 प्रथम- जैनब परवीन, द्वितीय- राफिया राजू एवं तृतीय इमेज अहमद हुसैन
3 प्रथम- नजरुल अंसारी, द्वितीय- मधु कुमारी एवं तृतीय सिद्धार्थ कुमार
4 प्रथम- शकीरा अनवर, द्वितीय- आमना परवीन एवं तृतीय सफी रहमान
5 प्रथम- तबीब मरियम, द्वितीय- आरुष अशरफ एवं तृतीय खैरुल बशर
6 प्रथम- अरीबा परवीन, द्वितीय- राबिया परवीन एवं तृतीय कायनात फातिमा
7 प्रथम- सोनाली कुमारी, द्वितीय- अनन्या कुमारी एवं तृतीय मंशा फरहीन
8 प्रथम- अलीना फरनाज नोमानी, द्वितीय- मुंशिफा शाहीन अफजल एवं तृतीय सोनाक्षी सोनम
9 प्रथम- अमारा अजीज, द्वितीय- अल्फा अंजुम एवं तृतीय सदफ फिरदौस
10 प्रथम- एलिजा खान, द्वितीय- सादिया नूर एवं तृतीय सना खान
अंत में नीरज कुमार झा (शिक्षक) ने अभिभावकों, बच्चों, मुख्य अतिथियों, शिक्षकों एवं मीडिया कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सहभागिता के कारण ही यह आयोजन सफल हो सका है।

