
दरभंगा। बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन पर खुशी जताते हुए इसे बंगाल के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा जन-आकांक्षाओं को समर्पित सरकार बनने से राज्य में सुशासन,विकास और जनकल्याण का नया अध्याय शुरू होगा। डॉ. गुप्ता ने कहा सुवेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना बंगाल की जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक इच्छा का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री समेत सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा नई सरकार राज्य को प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया भाजपा सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास को नई गति मिलेगी,आम जनता की अपेक्षाओं पर सरकार पूरी तरह खरा उतरेगी।
