अन्य

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र से मिले सांसद, दरभंगा की सड़क परियोजनाओं की हुई समीक्षा  तारालाही से समस्तीपुर के वासुदेवपुर तक 24 किलोमीटर में 225 करोड़ से टू लेन सड़क का शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। दरभंगा की सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए सांसद ने पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र के साथ सांसद, डॉ गोपाल जी ठाकुर के साथ बैठक हुई।

मुख्यमंत्री,सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार में पथ निर्माण मंत्री के कार्यभार संभालने के बाद पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र से मिलकर दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा जिले की निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की समीक्षा किया,निर्माणाधीन परियोजनाओं के साथ साथ प्रस्तावित नई योजनाओं पर शीघ्र पहल करने का आग्रह किया है।

शुक्रवार की देर संध्या सांसद डा ठाकुर ने पथ निर्माण मंत्री, कुमार के पटना स्थित आवास पर उनसे हुई मुलाकात के क्रम में उन्हें मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए कहा मंत्री श्री कुमार खुद अभियंता की पढ़ाई करने वाले अनुभवी राजनेता हैं इसलिए इनके नेतृत्व में पथ निर्माण विभाग से संचालित परियोजनाओं का काया कल्प होना तय है। सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा के तारालाही से समस्तीपुर के बासुदेवपुर तक 225 करोड़ की लागत से 24 किलोमीटर में टू लेन सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने के लिए मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद दरभंगा तथा नेपाल क्षेत्र से बरौनी नालंदा,झारखंड की ओर जाने वाली वाहनों के लिए यात्रा करना सुगम हो जाएगा। सांसद ने मंत्री के दिल्ली मोर से जयनगर जाने वाली एनएच 105 में 15 किलोमीटर में 285 करोड़ से फोर लेन सड़क निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किए जाने का आग्रह करते हुए कहा इसके लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल गया है इसलिए अब इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाना आवश्यक है। सांसद डा ठाकुर ने मंत्री के साथ चर्चा के क्रम में दरभंगा शहर की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि दरभंगा बिहार की दूसरी आर्थिक राजधानी के रूप में स्थापित किया जा रहा है यही कारण है कि बिहार में प्रस्तावित, निर्माणाधीन पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे, गोरखपुर सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेस वे, आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे, तथा भारत माला प्रोजेक्ट के तहत उच्चैठ से उग्रतारा भगवती स्थान महिषी तक निर्माणाधीन सड़क में बेल्हा बथनाहा सड़क को दरभंगा जिला एवं शहर से लिंक रोड से जोड़ने के लिए भारत सरकार के स्तर पर शुरू किए गए पहल में बिहार सरकार का पथ निर्माण विभाग सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करे।

सांसद डा ठाकुर मंत्री के समक्ष

प्रस्तावित गोरखपुर सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेस वे को बिदेश्वरस्थान से मझौरा स्टेट हाईवे – 56 में लिंक रोड जोड़ने, रामनगर आईटीआई से आमस दरभंगा सड़क होते हुए सहरसा तक नए ग्रीन फील्ड रोड की संभावनाओं के लिए पहल करने तथा बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित नेपाल के पशुपतिनाथ धाम बैद्यनाथ धाम हाई स्पीड कॉरिडोर को कुशेश्वरस्थान होकर बनाने के लिए पहल करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *