डेस्क:प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन (Money Laundering) से जुड़ी जांच के मामले में पंजाब के उद्योग मंत्री और ‘आप’ नेता संजीव अरोड़ा के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने अरोड़ा के आधिकारिक आवास और उनसे जुड़े अन्य व्यक्तियों के परिसरों पर नए सिरे से छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा के आधिकारिक आवास और हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित पांच परिसरों पर छापे मारे गए।

