डेस्क:तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों एक हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, लेकिन ‘जादुई आंकड़े’ की तलाश हर बीतते घंटे के साथ और भी पेचीदा होती जा रही है। शुक्रवार को जब विजय तीसरी बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिले, तो लगा कि मामला सुलझ गया है, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली। लोक भवन के आधिकारिक सूत्रों ने इंडिया टुडे को स्पष्ट किया है कि विजय ने शुक्रवार को 117 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया था। यह संख्या 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े (118) से महज एक कदम दूर है। समर्थन का विवरण कुछ इस प्रकार था:
TVK: 107 विधायक (कुल 108 सीटें जीतीं, लेकिन विजय द्वारा एक सीट छोड़ने की संभावना के कारण प्रभावी संख्या 107 मानी जा रही है)।
कांग्रेस: 05 विधायक
वामपंथी दल (Left): 04 विधायक
AMMK: 01 विधायक
कुल दावा: 117
विजय ने शनिवार सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन राज्यपाल ने बहुमत की कमी को देखते हुए उन्हें फिलहाल बैरंग वापस भेज दिया।दिनाकरन ने राज्यपाल को बताया कि विजय के समर्थन में जमा किया गया AMMK के एकमात्र विधायक का हस्ताक्षर जाली है।

