बिहार के सीवान जिले के जिरादेई थानाक्षेत्र स्थित जमापुर में एकसाथ 6 बदमाश आए और दिनदहाड़े तमंचा दिखाते हुए शिव बर्तन भंडार औऱ एक ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए व आभूषण लूट ले गए। तीन बदमाश तमंचा लहराते हुए मोटरसाइकिल से भाग गए और तीन बदमाश पैदल भागने लगे, जिनमें से एक निहत्था बदमाश स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गया।

