अन्य

सांसद ने एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का अधिकारयों को दिया निर्देश एयरपोर्ट के बाहर नए आधुनिक यात्री शेड का निर्माण,वाहन पार्किंग का आधुनिकीकरण,दरभंगा एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अनुरूप यात्री सुविधा की हो रही व्यवस्था : डा गोपाल जी ठाकुर


दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के मानक के अनुरूप सभी प्रकार की यात्री सुविधाओं की व्यवस्था के लिए ठोस पहल की जा रही है। एयरपोर्ट मेन गेट के बाहर यात्रियों के लिए आधुनिक यात्री शेड का निर्माण किया। जिसमें पेयजल शौचालय आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी तथा आधुनिक वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। स्थानीय सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ गोपाल जी ठाकुर ने एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट परिसर, मुख्य गेट से बाहर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के बाद उपरोक्त बातें कही है। सांसद डा ठाकुर ने एयरपोर्ट गेट के बाहर मौजूद गंदगी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा स्वच्छता के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की शिथिलता, उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री ठाकुर ने कहा राजस्व संग्रह से लेकर उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या जैसे सभी मुद्दों पर दरभंगा एयरपोर्ट देश स्तर पर रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। इस लिए इस एयरपोर्ट पर यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी मानक की सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है जिसमें एयरपोर्ट के अधिकारियों, कर्मियों को हर समय सेवा भावना से कार्य करना होगा। सांसद ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के निकास द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कहा स्थाई रूप से यहां से दिल्ली मोर तक चौबीस घंटे पुलिस प्रशासन को निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है। एयरपोर्ट सलाहकार समिति की पिछले दिनों सम्पन्न बैठक में लिया गए प्रस्तावों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, यात्रियों एवं शहर के बुद्धिजीवियों से मिली शिकायतों पर एयरपोर्ट सलाहकार समिति की होने वाली बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी। मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ दिलीप कुमार सहित सभी अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *