स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका को उसके क्लोज मिडिल ईस्ट सहयोगी सऊदी ने जोर का झटका दिया है. सऊदी ने अपने बेस के अमेरिकी इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. अमेरिका यह दलील देता रहा कि वह होर्मुंज में फ्री नेविगेशन के लिए सऊदी के एयरबेस से ऑपरेशन चलाना चाहता है, लेकिन NBC की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी ने अपने बेस और एयरस्पेस के इस्तेमाल से मना कर दिया. दरअसल, सऊदी नहीं चाहता कि जिस स्थिति में यूएई है, वहां पहुंचा जाए और ईरान के साथ बैटल जोन में बना रहा जाए. लिहाजा, वह अपने ऊपर होने वाले ईरान के संभावित हमले को रोकने के लिए समय रहते यह फैसला ले रहा है और IRGC को क्लियर मैसेज दे रहा है, ताकि वह खुद को इस वॉर जोन से अलग थलग रख सके. सऊदी के इस फैसले से होर्मुज से गुजरनेवाले शिप को अमेरिकी सपोर्ट का प्लान डिरेल हो गया है. हालांकि, इस क्षेत्र में दो अमेरिकी करियर स्ट्राइक ग्रुप और एडिशनल लॉजिस्टिक और सपोर्ट मौजूद हैं.

