राष्ट्रीय

यह चीन नहीं, लोकतंत्र है: केरल में भाजपा का वार, कांग्रेस-सीपीएम का अहंकार टूटेगा

डेस्क:केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि पार्टी औपचारिक टिप्पणी करने से पहले चुनाव परिणामों का इंतजार करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता विपक्ष की विभाजनकारी और भ्रष्ट राजनीति को नकार देंगे। एएनआई से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी राजनीतिक दल चुनाव परिणाम पहले से तय नहीं कर सकता। उन्होंने सीपीएम और कांग्रेस पर अहंकार का आरोप लगाते हुए कहा। उन्होंने कहा कि हम चुनाव परिणामों का इंतजार करेंगे। परिणाम आज दोपहर तक आ जाएंगे, और उसके बाद हम टिप्पणी करेंगे। हम लोकतंत्र में हैं। कोई भी राजनीतिक दल दूसरे राजनीतिक दल का भविष्य तय नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *