फ़िलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन आज इटली में भी हुए. रोम, मिलान और नेपल्स में हड़तालें, मार्च और बंदरगाहों पर नाकेबंदी की गई. यूनियनों और कार्यकर्ताओं ने इज़राइल को हथियार देना बंद करने और युद्धविराम की मांग की.
पाकिस्तान की वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा के मत्रे दारा गांव में हवाई हमला किया, जिसमें 30 नागरिकों की मौत हो गई. हमला बीती रात करीब दो बजे जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से किया गया था. पाकिस्तानी वायुसेना ने तिराह घाटी में कम-से-कम आठ एलएस-6 बम गिराकर पांच घरों को निशाना बनाया.