अन्य

श्रावण शिवरात्रि पर वैष्णव तिलक और ओम से सजे बाबा महाकाल, श्री राम की माला पहन भक्तों को दिए दर्शन

डेस्क:श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदसी तिथि, मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंगलवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए। दिव्य शृंगार […]

अन्य

12 अगस्त का पंचांग: हरियाली अमावस्या पर करें दान-पुण्य और शिव की आराधना, लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण

डेस्क:हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है। पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है। 12 अगस्त 2026 (बुधवार) को श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या (हरियाली अमावस्या) तिथि, […]

उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का धर्मगुरुओं ने किया स्वागत, बोले-‘तिरंगा हमारा गौरव’

डेस्क:लखनऊ,। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने राज्य सरकार के मदरसों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजित करने के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना उन स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने का एक उचित तरीका है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। यह प्रतिक्रिया […]

उत्तर प्रदेश

ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने अब तक तैयार किए एक करोड़ 90 लाख झंडे

डेस्क:आजादी के उत्सव में इस बार उत्तर प्रदेश की 30 हजार ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का रंग भी शामिल है। स्वतंत्रता दिवस के लिए प्रदेश में फहराए जाने वाले तिरंगे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए कमाई का बड़ा जरिया बने हैं। योगी सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को ग्रामीण आजीविका से जोड़ते […]

उत्तर प्रदेश

नोएडा : पीजी में 19 वर्षीय युवती की हत्या, शरीर और गले पर चाकू से कई वार, आरोपी फरार

डेस्क:नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में स्थित एक पीजी में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की चाकू से वार कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने […]

उत्तर प्रदेश

उद्घाटन के चंद दिनों में धंसने लगा लखनऊ-कानपुर हाईवे, अजय राय ने राज्यपाल से उच्चस्तरीय जांच की मांग की

डेस्क:लखनऊ । लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की कथित बदहाल स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अब राजभवन का रुख किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर करीब 4,200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माण गुणवत्ता और लगातार हो रही क्षति की स्वतंत्र तकनीकी […]

अन्य

संगठन के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभाई नाथ

संगठन के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य , उत्पीड़न व परेशानी पर होगी तत्काल कार्रवाई, संगठन के कार्यकर्ताओं की हर समस्या के समाधान का भरोसा- राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभाई नाथ महाराज ने दिए सख्त दिशा-निर्देश!! अखिल भारतीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी राजभाई नाथ महाराज ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं, सदस्यों एवं पदाधिकारियों […]

उत्तर प्रदेश

यूपी में करदाताओं को राहत, निकायों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

डेस्क:लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में लंबित संपत्ति कर यानी गृहकर, जलकर एवं सीवरकर की प्रभावी वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने का निर्णय […]

उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीपी और डीएम ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण

डेस्क:सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोमवार को कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने […]