वायरल वीडियो

हरदोई : प्रधान पति ने दबंग साथियों के साथ मिलकर महिला एडवोकेट की कार तोड़ी, फैमिली को पीटा, एडवोकेट ने की थी प्रधान के भ्रष्टाचार की शिकायत

यूपी  : जिला हरदोई में प्रधान पति नसीम ने दबंग साथियों सहित महिला एडवोकेट फिरदौस जहां की कार पर हमला बोला। कार तोड़ी, फैमिली को पीटा। दरअसल, एडवोकेट की शिकायत पर प्रधान के भ्रष्टाचार उजागर हुए और वित्तीय अधिकार सीज हो गए। इसी खुन्नस में हमला किया गया।