अर्थ

Stock Market Holiday Tomorrow: कल शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, BSE-NSE रहेंगे बंद

डेस्क: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर है। मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती (प्रकाश गुरुपर्व) के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस दिन निवेशक शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे।

किन सेगमेंट में नहीं होगी ट्रेडिंग?
गुरु नानक जयंती के मौके पर NSE और BSE के इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और डेट मार्केट सेगमेंट में पूरे दिन कारोबार बंद रहेगा यानी सेंसेक्स और निफ्टी में भी मंगलवार को कोई हलचल नहीं होगी।
MCX पर शाम को खुलेगा बाजार
शेयर बाजार बंद रहने के बावजूद कमोडिटी निवेशकों को शाम के सत्र में कारोबार का मौका मिलेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी। हालांकि, शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक सोना, चांदी और कच्चे तेल समेत कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में कारोबार होगा।
बुधवार को खुलेगा शेयर बाजार
गुरु नानक जयंती की छुट्टी के बाद बुधवार, 25 नवंबर को शेयर बाजार सामान्य समय पर खुलेगा। प्री-ओपन सत्र सुबह 9 बजे शुरू होगा, जबकि नियमित ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *