डेस्क: Open AI ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए ‘ChatGPT for Teens’ लॉन्च कर दिया है। अब टीनएजर्स को ChatGPT का एकदम अलग, सेफ और लर्निंग वाला एक्सपीरियंस मिलेगा।
क्या खास है ChatGPT for Teens में?
1. Study Mode – होमवर्क का नया दोस्त
अब ChatGPT सीधा आंसर नहीं देगा। ये सवाल पूछकर, हिंट देकर और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करके आपको खुद प्रॉब्लम सॉल्व करना सिखाएगा।
‘Study Hours’ सेट कर सकते हैं, जिस दौरान नई चैट्स में स्टडी मोड अपने आप ऑन हो जाएगा।
2. सख्त सेफ्टी गार्ड्स
सेल्फ-हार्म, वायलेंस, ईटिंग डिसऑर्डर, खतरनाक एक्टिविटी और एडल्ट कंटेंट पर पूरी रोक।
लंबे समय तक चैट करने पर ChatGPT खुद ब्रेक लेने की सलाह देगा और याद दिलाएगा कि “मैं सिर्फ एक AI हूं”।
3. पेरेंटल कंट्रोल्स
पेरेंट्स अपने अकाउंट को बच्चों के अकाउंट से लिंक कर सकते हैं।
वो *Study Hours और Quiet Hours* सेट कर सकते हैं। यानी तय समय पर ChatGPT यूज ब्लॉक या लिमिट हो जाएगा।
लेकिन पेरेंट्स बच्चों की पर्सनल चैट नहीं पढ़ पाएंगे। सिर्फ बहुत गंभीर रिस्क वाले केस में ही सेफ्टी अलर्ट मिलेगा।
कब से मिलेगा और कैसे काम करेगा?
रोलआउट:18 अगस्त से ग्लोबल रोलआउट शुरू। आने वाले हफ्तों में सभी Free और Paid टीन अकाउंट्स पर आ जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया: 8 सितंबर तक पूरी तरह उपलब्ध।
एज डिटेक्शन: OpenAI का सिस्टम उम्र डिटेक्ट करेगा। 13 से 17 साल के यूजर्स खुद भी उम्र डाल सकते हैं।
18 होते ही: जैसे ही उम्र 18+ होगी, अकाउंट ऑटोमैटिकली नॉर्मल ChatGPT में बदल जाएगा और पैरेंटल कंट्रोल हट जाएंगे।
किस काम आएगा?
पढ़ाई, क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स, कुछ नया सीखने और रोजमर्रा के सवालों के लिए इसे यूज किया जा सकता है।
OpenAI का कहना है कि इसका मकसद टीनएजर्स को AI का जिम्मेदार और सुरक्षित इस्तेमाल सिखाना है।

