राष्ट्रीय

मुंबई : पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की बेघर ‘हिंदू’ पत्नी का जानें दर्द !

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की हिंदू पत्नी होने का दावा करनेवाली एक महिला के नवी मुंबई में बेघर पाए जाने की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. महिला ने अपना नाम रेखा श्रीवास्तव बताया जो एक पूर्व एयरलाइन पायलट थीं और दुबई में उनकी अपनी एयरलाइन थी, जामनगर और मुंबई में […]

बीजेपी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नवीन ने बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में यह चर्चा तेज हो गई है कि पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी अब किसे सौंपी जाएगी। नितिन नवीन बिहार सरकार में इन दोनों महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाल रहे थे। पथ निर्माण विभाग के तहत सड़कों के विस्तार और मजबूती पर काम हुआ, वहीं नगर विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। उनके कार्यकाल को सक्रियता और कार्यकुशलता के लिए जाना जाता है और सरकार व पार्टी दोनों में उनकी छवि एक प्रभावी मंत्री की रही है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक भूमिका मिलने के बाद नितिन नवीन ने यह निर्णय लिया कि वे पूरी तरह पार्टी के काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह कदम “एक व्यक्ति, एक जिम्मेदारी” के सिद्धांत के अनुरूप उठाया गया है, ताकि वे नई जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ निभा सकें। संवाददाता: आशुतोष झा रॉकी
राष्ट्रीय

राष्ट्रीय जिम्मेदारी के बाद नितिन नवीन का मंत्री पद से इस्तीफा, दो अहम विभाग हुए खाली

डेस्क : बीजेपी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नवीन ने बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में यह चर्चा तेज हो गई है कि […]

राष्ट्रीय

तंदूरी रोटी, चिकन-सोया चाप जैसी चीजों का दिल्लीवाले अब नहीं ले पाएंगे मजा! दिल्ली सरकार ने निकाला कड़ा आदेश

डेस्क :रोटी और भुनी हुई चीज़ें बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला आम तंदूर, दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने की लड़ाई में नया निशाना बन गया है। दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी (DPCC) ने शहर के सभी होटलों, रेस्टोरेंट और खुली खाने की जगहों पर कोयले और लकड़ी का इस्तेमाल करने वाले तंदूर पर बैन लगाने […]

राष्ट्रीय

केरल में एलडीएफ नेता पर हमले के आरोप में छह भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

डेस्क :केरल के तटीय जिले अलप्पुझा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के स्थानीय नेता पर हमला करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना कथित तौर पर रविवार रात करीब 9.15 बजे हुई, जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) […]

राष्ट्रीय

Bihar: CM नीतीश ने महिला डॉक्टर का हटाया हिजाब, RJD का दावा- उनकी मानसिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है

डेस्क :बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में दसवीं बार शपथ लेने के एक महीने बाद ही नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पटना में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक महिला के चेहरे से हिजाब खींच दिया। एक वीडियो, जो अब व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, […]

राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में कितने वोटरों के नाम कटे? SIR ड्राफ्ट लिस्ट जारी

डेस्क :भारत निर्वाचन आयोग ने एक महीने तक चले विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा जारी कर दिया है, जिसने विवादों को जन्म दिया था। मसौदे में उन मतदाताओं की सूची भी शामिल है जिनके नाम हटाने का प्रस्ताव है। आयोग ने 2025 के विशेष गहन संशोधन के […]

राष्ट्रीय

मुंबई में शिवसेना शिंदे गुट और बीजेपी की पहली बैठक, सीट बंटवारे को लेकर बनेगी सहमति

डेस्क :बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव 15 जनवरी को होने वाले हैं, जिसके चलते महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। घोषणा के तुरंत बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महायुति गठबंधन के अपने सहयोगियों के साथ पहले दौर की बातचीत शुरू कर दी है। भाजपा अपने प्रमुख सहयोगी दलों शिवसेना और रामदास […]

राष्ट्रीय

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी को कोर्ट ने दी बड़ी राहत

डेस्क : नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि ईडी चाहे तो जांच जारी रख […]

राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने विधेयकों के नाम में हिंदी शब्दों के इस्तेमाल की आलोचना की

डेस्क :कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने विधेयकों के शीर्षकों में हिंदी शब्दों के उपयोग की सरकार की ‘‘बढ़ती प्रवृत्ति’’ की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह बदलाव गैर-हिंदी भाषी लोगों के लिए ‘‘अपमानजनक’’ है। चिदंबरम ने कहा कि गैर-हिंदी भाषी लोग ऐसे विधेयक/अधिनियमों को नहीं पहचान सकते जिनके शीर्षक हिंदी शब्दों में अंग्रेजी अक्षरों […]

राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बारूदी सुरंग में हुआ विस्फोट, सेना का जवान शहीद

डेस्क :जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार,‘13 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री’ के हवलदार जुबैर अहमद सोमवार को सीमावर्ती जिले के त्रेहगाम क्षेत्र स्थित पुताहा खान गली में बारूदी सुरंग में विस्फोट में गंभीर रूप से […]