वायरल वीडियो

MP : यूनिवर्सिटी की आंसर शीट को प्रोफेसर ने नहीं, चपरासी ने किया चेक !

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के पिपरिया के शहीद भगतसिंह शासकीय कॉलेज से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल, यहां पर दूसरी यूनिवर्सिटी से आई हुई एग्जाम की आंसर शीट को चपरासी से चेक करवाया गया. जानकारी के मुताबिक़, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय ने हिंदी विषय की आंसर शीट इस कॉलेज में मूल्यांकन के लिए भेजी थीं. […]

वायरल वीडियो

राजस्थान : अलवर में BJP के पूर्व MLA ज्ञानदेव आहुजा पार्टी से सस्पेंड, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के दर्शन करने पर राम मंदिर का गंगाजल से किया था शुद्धिकरण

राजस्थान : अलवर में BJP ने पूर्व MLA ज्ञानदेव आहुजा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड किया। दरअसल, रामनवमी पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली राम मंदिर गए थे। इसके बाद ज्ञानदेव आहुजा वहां पहुंचे और गंगाजल से मंदिर का शुद्धिकरण किया। इस पर BJP नेतृत्व ने नाराजगी जताई है।

वायरल वीडियो

पटना : राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर शख्स की ‘चोर’ और ‘पॉकेटमार’ कहकर हुई पिटाई ! पिटनेवाले ने खुद को बताया कांग्रेस कार्यकर्ता

पटना : बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हंगामा हुआ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने यहां पहुंचे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को ‘चोर’ और ‘पॉकेटमार’ कहकर भगा दिया। व्यक्ति खुद को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा है।

वायरल वीडियो

लखनऊ : दुकान से प्रसाद नहीं लेने पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, बीकेटी स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर की घटना, महिलाओं को भी दौड़ाकर पीटा

अलीगंज के पीयूष शर्मा परिजनों संग मां चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन करने गए थे, जहां पर प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों द्वारा अपने-अपने दुकान पर सामान लेने हेतु दबाव बनाया गया, मना करने पर जमकर मारपीट की गई.