उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

डेस्क:लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों को बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण का भी सशक्त माध्यम बना रही है। अगस्त में विद्यालयों के माध्यम से दो विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किए जाएंगे, जिससे बच्चों को गंभीर संक्रामक बीमारियों के विरुद्ध दोहरा सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जा सके। पहले चरण में 3 से 7 अगस्त तक टीडी/टीडीएपी […]

उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा: गौतमबुद्ध नगर में 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, 3000 कैमरों और ड्रोन से होगी निगरानी

डेस्क:नोएडा । पावन सावन माह और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम […]

उत्तर प्रदेश

पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, चोरी की बाइक और हथियार बरामद

डेस्क:ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाने की पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध चाकू तथा एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों […]

उत्तर प्रदेश

वाराणसी से केशव प्रसाद मौर्य का वैश्विक शांति का संदेश, बोले- बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश की आज सबसे ज्यादा जरूरत

डेस्क:वाराणसी । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को आज के दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिला रहा है, बल्कि भगवान बुद्ध की अमर […]

उत्तर प्रदेश

जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे कांग्रेस के यूपी प्रभारी, आजम खां की पत्नी से मुलाकात से गरमाई सियासत

डेस्क:रामपुर । मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश पर फिलहाल लगी रोक के बीच उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के बुधवार को जौहर विश्वविद्यालय पहुंचने और बाद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ […]

उत्तर प्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम श्रद्धालुओं ने की गुरु पूजा

डेस्क:वाराणसी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी के पातालपुरी मठ में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां 100 से ज्यादा मुस्लिम श्रद्धालुओं ने जगतगुरु बालक दास महाराज से गुरु दीक्षा ली और गुरु पूजा की। श्रद्धालुओं ने कहा कि गुरु ज्ञान और मार्गदर्शन का प्रतीक होते हैं। इस दौरान आईएएनएस से बात […]

उत्तर प्रदेश

CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले ‘भारत को कमजोर करने की साजिशों से रहना होगा सतर्क’

डेस्क:गोरखपुर । जातीय राजनीति, क्षेत्रीय अस्मिता और इतिहास को लेकर चल रही राष्ट्रीय बहस के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभाजनकारी ताकतों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत जब-जब विकास और वैभव की ओर बढ़ा है, तब-तब देश को भीतर और बाहर से कमजोर करने […]

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ धाम में सावन को लेकर तैयारियां पूरी, एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

डेस्क:वाराणसी । काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रावण मास और कांवड़ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने सावन में काशी विश्वनाथ धाम में लगभग 1 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीदजताई है। विश्वभूषण मिश्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “श्री काशी विश्वनाथ धाम में […]

उत्तर प्रदेश

जामा मस्जिद के आसपास अतिक्रमण पर एएसआई नहीं कर रहा कार्रवाई: मोहम्मद जाहिद

डेस्क:आगरा । आगरा की शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि एएसआई के कुछ कर्मचारी संरक्षित स्मारकों के आसपास अवैध निर्माण को रोकने के बजाय कथित रूप से पैसे लेकर उसे बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले […]

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा : दादरी के पल्ला गांव में निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसा

डेस्क:ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्ला गांव में बुधवार को नहर का पानी ओवरफ्लो होने से बड़ा हादसा सामने आया। लगातार बढ़े जलस्तर के कारण नहर का पानी गांव की ओर फैल गया, जिससे कई घरों और खेतों में पानी भर गया। पानी के तेज बहाव और जमीन कमजोर होने […]