अन्य उत्तर प्रदेश

देवरिया : बुर्का पहनकर लड़की से मिलने पहुंचा लड़का, लोगों ने पुलिस को सौंपा, ‘लव जिहाद’ का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया में सुहैल नाम का लड़का बुर्का पहनकर एक लड़की से मिलने पहुंचा था। शक होने पर पब्लिक ने उसे पकड़ लिया। बुर्का उतरवाया गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। लड़की हिन्दू बताई गई है। स्थानीय लोग लव जिहाद का भी आरोप लगा रहे हैं।

अन्य उत्तर प्रदेश

मेरठ : कमिश्नरी ऑफिस गेट पर मां-बेटे ने किया आत्मदाह का प्रयास

मेरठ में कमिश्नरी ऑफिस मुख्य द्वार पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर मां और बेटे ने आत्मदाह का प्रयास किया. पुलिस कर्मियों ने युवक से बोतल छीनी. शख्स तेल छिड़क ‘नगर आयुक्त हाय- हाय’ के नारे लगाता रहा. पिछड़ी जाति का होना बताया गुनाह.

अन्य उत्तर प्रदेश

UP : महिला पुलिस ने किया अपना पहला एनकाउंटर ! गाजियाबाद में वाहन चोर को मारी गोली

  गाजियाबाद की महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चोर को मुठभेड़ में गोली मारकर घायल किया है. बदमाश को गोली लगने के बाद वे उसे कंधे पर पुलिस वाहन तक भी ले गईं. इस मुठभेड़ में कोई पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था.

अन्य उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ : टक्कर लगने के बाद कार और कैंटर में लगी आग, 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत !

कार का टायर फटा और वो डिवाइडर पार कर दूसरी साइड पहुंच गई, वहां सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ गई.

अन्य उत्तर प्रदेश

UP : आजम खान को लेने रामपुर से सीतापुर जेल पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं की 15 गाड़ियों का कटा चालान

आजम खान को लेने रामपुर से सीतापुर जेल पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं की 15 गाड़ियों के चालान पुलिस ने काट दिए। पुलिस के अनुसार- ये सभी गाड़ियां नो पार्किंग एरिया में खड़ी थीं। पुलिस धारा-144 का हवाला देकर जेल के आसपास खड़े लोगों को हटा रही है।

अन्य उत्तर प्रदेश

UP : सीतापुर जेल से कल सुबह रिहा होंगे आजम खान, बेल ऑर्डर देर से आने के कारण आज नहीं हो सकी रिहाई

आजम खान पिछले 23 महीनों से सीतापुर जेल बंद हैं. उनके बाहर आने से यूपी की सियासत में हलचल मचेगी. आजम की रिहाई उनके परिवार और समर्थकों को राहत देने वाली खबर है.