दरभंगा (नासिर हुसैन)। बलभद्रपुर, लहेरियासराय स्थित दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव विशाल कुमार व अन्य ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीताराम चौधरी ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू द्वारा देश के लिए किए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने आजादी के लिए संघर्ष किया और आजादी के बाद देश को आगे बढ़ने का काम किया। उन्हें हमेशा बच्चों से प्यार रहा। इसी वजह से ‘बाल दिवस’ के रूप में उनके जन्मदिवस को मनाया जाता है।
विशाल कुमार ने कहा कि नेहरू दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत को एक नई दिशा देने का काम किया। आज देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कृषि, विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष आदि के क्षेत्र में जो कुछ भी देखने को मिल रहा, उसकी नींव पंडित नेहरू ने ही रखी थी।