बॉलीवुड :जैम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म अवतार की तीसरी सीरीज का फैंस पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं। अवतार का पहला भाग साल 2009 में रिलीज किया गया था। अपने एनीमेशन के चलते ये फिल्म उस समय की हॉलिवुड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।
इसके बाद मेकर्स साल 2022 में इसकी दूसरी “अवतार: द वे ऑफ वाटर” लेकर आए थे। इसकी दूसरी पार्ट लाने में निर्माताओं को करीब 16 साल लग गए थे। अब मेकर्स ने इसकी तीसरी सीरीज को लेड : र फैंस में उत्साह बनाए रखने के लिए कुछ घंटे पहले इसका पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। चलिए एक नजर डालते हैं।
अवतार 3 के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि फिल्म पेंडोरा के अनदेखे क्षेत्रों में गहराई से उतरती है, दर्शकों को ज्वालामुखीय ऐश लोगों और उनकी उग्र संस्कृति से परिचित कराती है, और अनदेखे दृश्य और अपने एनीमेशन के साथ कहानी का आगे विस्तार करती नजर आती है। इस फिल्म की शुरूआत वहीं से होगी जहां अवतार-द वे ऑफ वॉटर का एंड हुआ था। जहां जेक और नेतिरी का सामना ऐश और पीपल से होगा। अब फिल्म का 1 मिनट 25 सेकंड का ट्रेलर देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
बताते चलें कि अवतार फिल्म के तीसरे पार्ट का नाम ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ रखा गया है। यस फिल्म इस साल 19 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले पिछले साल निर्माताओं ने इसका पोस्टर रिलीज किया था और फिल्म का टाइटल भी बताया था।