भारतीय टेस्ट टीम अक्टूबर 2016 से लगातार आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 बनी हुई थी।
टीम इंडिया की रेटिंग 114 है, वह ऑस्ट्रेलिया से 2 और न्यूजीलैंडसे सिर्फ 1 पॉइंट पीछे है।
डेस्क : ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट और टी-20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी ने 01 मई 2020 को वार्षिक रैंकिंग जारी की जिसमें 2016-17 के सत्र की रैंकिंग को हटा दिया गया है। आईसीसी के जारी बयान के अनुसार, रैंकिंग में मई 2019 तक खेले गए मैचों को 100 प्रतिशत जगह मिली है। जबकि इससे पहले के दो साल में खेले गए मैचों को 50 प्रतिशत जगह मिली है।आईसीसी रैंकिंग तीन साल के प्रदर्शन के आधार पर जारी की जाती है। इसमें प्रत्येक साल एक मई को अपडेट किया जाता है। ऐसा करके सबसे आखिर के वर्ष के प्रदर्शन को हटा दिया जाता है। ताजा रैंकिंग में 2017-18, 2018-19 और 2019-2020 का प्रदर्शन शामिल है। रैंकिंग में मौजूदा साल (करेंट ईयर) के प्रदर्शन को 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और टी-20 रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गई है। यह पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया टी-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचीहै, जबकि इंग्लैंड टीम वनडे में 127 पॉइंट के साथ टॉप पर बनी हुई है। वहीं, भारतीय वनडे टीम 119 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया टीम एकदिवसीय रैंकिंग में 5वें नबंर पर है।
आईसीसी टेस्ट रेटिंग में टीमों का स्थान
नंबर | देश | टेस्ट रेटिंग |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 116 |
2 | न्यूजीलैंड | 115 |
3 | भारत | 114 |
4 | इंग्लैंड | 105 |
5 | श्रीलंका | 91 |
6 | दक्षिण अफ्रीका | 90 |
7 | पाकिस्तान | 86 |
8 | वेस्टइंडीज | 79 |
9 | अफगानिस्तान | 57 |
10 | बांग्लादेश | 55 |
आईसीसी वनडे रैकिंग में टीमों का स्थान
नंबर | देश | वनडे रेटिंग |
1 | इंग्लैंड | 127 |
2 | भारत | 119 |
3 | न्यूजीलैंड | 116 |
4 | दक्षिण अफ्रीका | 108 |
5 | ऑस्ट्रेलिया | 107 |
6 | पाकिस्तान | 102 |
7 | बांग्लादेश | 88 |
8 | श्रीलंका | 85 |
9 | वेस्टइंडीज | 76 |
10 | अफगानिस्तान | 55 |
T20 रैंकिंग मे टीमों का स्थान
नंबर | देश | टी-20 रेंटिंंग |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 278 |
2 | इंग्लैंड | 268 |
3 | भारत | 266 |
4 | पाकिस्तान | 260 |
5 | दक्षिण अफ्रीका | 258 |
6 | न्यूजीलैंंड | 242 |
7 | श्रीलंका | 230 |
8 | बांग्लादेश | 229 |
9 | वेस्टइंडीज | 229 |
10 | अफगानिस्तान | 228 |