रोजगार

नोकिया के 14000 कर्मचारियों की कॉस्ट कटिंग के नाम पर कंपनी से छटनी

नोकिया कॉस्ट कटिंग : एक साल पहले टेक सेक्टर में आए मंदी का दौर अब तक खत्म नहीं हुआ है। साल 2022 में बड़ी संख्या में टेक दिग्गज कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी। तब गूगल (Google) से लेकर फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) तक से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था।अब इसमें एक और कंपनी का नाम जुड़ गया है। एक जमाने में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी रह चुकी नोकिया 14,000 लोगों को जॉब से निकालने जा रही है। कंपनी ने बड़ी संख्या में छंटनी (Nokia Layoff) का ऐलान किया है। कॉस्ट कटिंग के नाम पर कंपनी कर्मचारियों को जॉब से निकालने जा रही है।