रोजगार

बिहार : पेपर लीक होने के कारण सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द

पटना : बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसी रविवार 1 अक्टूबर को दो शिफ्ट में बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती की परीक्षा का आयोजन किया गया था। केंद्रीय भर्ती चयन परिषद ने पेपर लीक होने के चलते दोनों शिफ्ट में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। केंद्रीय भर्ती चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष एसके सिंघल ने मंगलवार को परीक्षा रद्द करने की जानकारी दी।

सिंघल ने बताया कि कई परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नों के उत्तर, पेपर से पहले ही हासिल कर लिए जाने का मामले सामने आया था। इसके बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही आगामी 5 और 15 अक्टूबर 2023 को होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।